रविवार, 29 मार्च 2026

सुल्तानपुर :माता रानी के भण्डारे में महंगूराम पाल के अवधी गीतों पर झूमे श्रोता।||Sultanpur:Audience sways to the rhythm of Manghuram Pal's Awadhi songs at the Mata Rani Bhandara.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
माता रानी के भण्डारे में महंगूराम पाल के अवधी गीतों पर झूमे श्रोता।
लोक कला रत्न सम्मान से नवाजे गए महंगूराम पाल।
दो टूक : सुलतानपुर जपद के जयसिंहपुर क्षेत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्त गण बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक भजन, पूजा, आराधना किया करते हैं।जनपद की तहसील जयसिंहपुर के गाँव बनमई में 28 मार्च 2026 को माता रानी के मंदिर पर ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से श्याम चरित मानस पाठ,हवन, पूजन और भण्डारे का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम की मुख्य  भूमिका में अवधी,भोजपुरी गीतों के रचयिता एवं श्री श्याम चरित मानस महाकाव्य के रचनाकार, सुलतानपुर रत्न स्व०माधवदास के पुत्र पवन कुमार यादव रहे। ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग और आश्था के साथ सबको भोजन परसादी करवाया। रात्रि में प्रतापगढ़ से पधारे माधवदास के शिष्य महंगूराम पाल एंड पार्टी ने नटवरी नृत्य और लोक गायन के माध्यम से वंदना,भजन, निर्गुन,राष्ट्र गीत,भक्ति गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और पूरे प्रांगण को भक्तिमय बनाते हुए वाहवाही बटोरी। मनोज कुमार यादव जौनपुर और संतलाल यादव प्रतापगढ़ की नृत्यकला और गायन की सराहना हुई। जागरण में आए कलाकारों को श्याम चरित मानस लोक साहित्य न्यास की तरफ से लोक कला रत्न सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया। संस्था के सचिव सर्वेश कान्त वर्मा 'सरल' संस्कृति संवर्धन, साहित्यिक परंपरा में योगदान कर रहे कलाकारों को साधुवाद दिया तो अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने सभी सहयोगियों और ग्राम वासियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।संरक्षक ओमप्रकाश यादव ने आनलाइन सबकी भूरि भूरि प्रसंशा की। कविवर माधवदास की जन्मस्थली पर हुए कार्यक्रम में राज बहादुर राना,बब्बन यादव, डॉ संतराम यादव,राज,शनी,राजेन्द्र यादव, बृजेश ,अंकित,पंकज , विवेक,जय बहादुर,आदित्य यादव, रामकुमार,सत्यम,अजय यादव, अच्छेलाल सहित गणमान्य श्रोताओं की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।