मऊ :
पुलिस लाइन में SSP ने पुलिस कर्मियों के साथ जमकर खेली होली।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने होली खेली। मऊ पुलिस लाइन समेत मऊ जनपद के सभी थानों में पुलिसकर्मी होली खेलते और डांस करते नजर आए।
मऊ: मऊ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं। होली के दिन कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले जवान बृहस्पतिवार को फाग के रंग में रंगे दिखाई दिए। होली के मौके पर शांति और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की 48 घंटे तक ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार सुबह से ही जवान थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं।
जवानों ने जमकर होली खेली
जनपद मऊ में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने फाग गाया तो वहीं जवान डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए। पुलिस लाइन समेत सभी थानों में पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं।
मऊ में जमकर उड़ा गुलाल
मऊ पुलिल लाइन व थानो में पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेले। इस दौरान जवानों ने जमकर डांस भी किया। पुलिस के जवानों ने एक दूसरे पर जमकर रंग गुलाल उड़ाया और गले मिलकर होली की बधाई दी।
मऊ में बांटी गई मिठाई
में पुलिस लाइन में भी जमकर होली का जश्न मनाया गया है। जवान अपने साथियों को गुड़ीया ,मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी। जिले में शांति पूर्व होली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मियों ने 48 घंटे की ड्यूटी की।
पुलिस अधीक्षक ने गाया फाग
मऊ में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुलिसकर्मी नाचते नजर आए। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने फाग गाया तो वहीं, पुलिसकर्मी डांस करते दिखे। इसके अलावा कोपागंज , घोसी, दोहरी घाट, रामपुर, मधुबन , कोतवाली, दक्षिण टोला, सारायलखांशी, रानीपुर , मोहम्मदाबाद चिरैयाकोट, थाने में भी जमकर होली खेली गई। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ाए गए। डीजे की धुन पर जवान थिरकते नजर आए।
