मऊ :
मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा डीही में डीहबाबाकी मूर्ति को तोड फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार अपराध,अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अभियुक्त सुरेन्द्र राजभर पुत्र रामदुलारे राजभर निवासी टंगुनिया थाना उभाँव जनपद बलिया हाल मुकाम जमदरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ के द्वारा ग्राम सभा डीही में डीहबाबा मंदिर में रखी मुर्ति को तोड फोड़ कर मुर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसको लेकर ग्राम वासियों में काफी आक्रोश है तथा लोगो द्वारा बार बार यही कहा जा रहा है कि मुर्ति को टुटने से धार्मिक भावनाए आहत हुई है तथा जनमानस में उसके प्रति घृणा की भावना जागृत है, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/26 धारा 298 बी.एन.एस. बनाम सुरेन्द्र राजभर पुत्र रामदुलारे राजभर निवासी टंगुनिया थाना उभाँव जनपद बलिया हाल मुकाम जमदरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ पंजीकृत हुआ था। थाना हलधरपुर जनपद मऊ की पुलिस टीम उ0नि0 संजय कुमार उपाध्याय, उ0नि0 सूर्यनाथ यादव, उ0नि0 नन्दकिशोर व का0 सुभाषचन्द्र चौहान थाना हलधरपुर जनपद मऊ के द्वारा 07 मार्च*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 संजय कुमार उपाध्याय,
2. उ0नि0 सूर्यनाथ यादव,
3. उ0नि0 नन्दकिशोर
4. का0 सुभाषचन्द्र को समय 13.26 बजे के देखभाल क्षेत्र, पतारसी सुरागरसी से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/26 धारा 298 बी.एन.एस. थाना हलधरपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त 1.सुरेन्द्र राजभर पुत्र रामदुलारे राजभर निवासी टंगुनिया थाना उभाँव जनपद बलिया हाल मुकाम जमदरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ(ननिहाल) उम्र करीब 25 वर्ष को चकरा बाजार थाना हलधरपुर जनपद मऊ से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय मऊ रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1. सुरेन्द्र राजभर पुत्र रामदुलारे राजभर निवासी टंगुनिया थाना उभाँव जनपद बलिया हाल मुकाम जमदरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ(ननिहाल) उम्र करीब 25 वर्ष
