रविवार, 8 मार्च 2026

मऊ :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित।||Mau:Outstanding women honored on International Women's Day.||

शेयर करें:
मऊ :
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  : मऊ जनपद के विका भवन मे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए रोजगार सम्मान और डीबीटी अंतरण कार्यक्रम का प्रदेश स्तर पर जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी  विवेक कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश अस्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पिक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5000 प्लस महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफार्म रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिक और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवार्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु रुपए 3849 लाख की धनराशि का डीबीटी अंतरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल सेवा योजना के लाभार्थी रिंकी चौहान, सिमरा शेख, खुशी सिंह, ब्यूटी यादव को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा नव चयनित मुख्य सेविकाओं रेखा यादव, नीलम, रेखा गुप्ता, शशिलता कुमारी, आशा, डाली शुक्ला, स्मिता चौहान, चित्रलेखा, शशि कला को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। तथा प्रत्येक विकासखंड से दो दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों खुशबू देवी, लक्ष्मी सिंह, मालती देवी, बिंदु यादव, उर्मिला देवी, रीना देवी, रीना यादव, सरिता, लालसा देवी, रीता, नीलम राजभर, शकुंतला, अंजुमन बानो, गीता मौर्या, शाहिना परवीन, सरोज मौर्या, रंजू गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई इसके अलावा उन्होंने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को भी शुभकामनाएं दी एवं उनको अपने कर्तव्यों का पालन गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने को कहा। 
     कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा महिलाएं उपस्थित रही।