रविवार, 1 मार्च 2026

मऊ :होली के त्योहार पर रंग-गुलाल व पिचकारी से सजी दुकानें ।।||Mau:Shops decorated with colors and water guns for the festival of Holi.||

शेयर करें:
मऊ :
होली के त्योहार पर रंग-गुलाल व पिचकारी से सजी दुकानें ।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : रंगों का त्योहार होली नजदीक होने के साथ ही बाजार सज गए हैं। मऊ जनपद समेत नगर पंचायतों के मोहल्लों व गलियों में रंग-गुलाल व पिचकारी के अलावा पापड़-चिप्स की दुकानें लग गई हैं। इन दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदार उमड़ रहे हैं। इस बार हथौड़ी, तलवार, आर्मी गन, मथानी, बार्डर टैंक समेत अन्य कई तरह की पिचकारियां बिक रही हैं।  कोपागंज  , घोसी मधुबन, दोहरीघाट , चिरैयाकोट, रानीपुर, मोहम्मदाबाद,बाजार समेत अन्य कई जगहों पर लगने वाली बाजारों में जगह-जगह रंग-गुलाल-पिचकारी और पापड़-चिप्स दुकानों पर में खरीदारों की भीड़ पहुंचने लगी है। दुकानदार कालू गुप्ता ने बताया कि इस बार पिचकारी और रंगों का ज्यादातर माल बनारस से मंगाया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दो से तीन रुपये की वृद्धि प्रत्येक सामान में हुई है। बताया कि इस बार गुलाबी, गोल्डन और सिल्वर रंगों की मांग अधिक है, जबकि हरे रंग की कम है। वहीं कोपागंज  मऊ   चिप्स पापड़ की दुकान लगाए पवन साहू ने बताया कि मैदा, साबूदाना और आलू के बने चिप्स पापड़ की डिमांड अधिक है। रंगों वाले पापड़ चिप्स लोग कम खरीद रहे है।