रविवार, 1 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: होली और रमजान से पहले एक्शन मोड में सूरजपुर पुलिस: खुले में शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: होली और रमजान से पहले एक्शन मोड में सूरजपुर पुलिस: खुले में शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// गौतमबुद्धनगर। आगामी होली पर्व और रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार और डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में थाना सूरजपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान खुले में शराब का सेवन कर रहे कुल 25 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से न केवल सामाजिक माहौल बिगड़ता है बल्कि त्योहारों के दौरान संभावित विवादों की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि होली और रमजान के अवसर पर आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा कानून का पालन करते हुए त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।।