रविवार, 1 मार्च 2026

लखनऊ : सेवा निवृत सम्मान समारोह हुआ आयोजित,गणमान्य जनो ने दी बधाई।||Lucknow: A retirement felicitation ceremony was held, with dignitaries offering their congratulations.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सेवा निवृत सम्मान समारोह हुआ आयोजित,गणमान्य जनो ने दी बधाई।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के अध्यक्ष समाजवादी पार्टी  (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) अध्यक्ष मनोज पाल के पिता जी बहादुर पाल जलकल विभाग नगर निगम जोन 8 लखनऊ से अपनी गौरव मई एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर दिनाँक 28 फरवरी दिन शनिवार को सेवा निवृत होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा निवृत समारोह श्रीलंका मैदान सेक्टर 5 ई में आयोजित समारोह सम्पन्न हुआ । जिसमें कई दिग्गज नेता एवं  समाज सेवक तथा ग्रामवासी गण उपस्थित होकर उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया । 
इसी क्रम में  अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी , खरिका वार्ड प्रथम के पूर्व पार्षद उपविजेता मो० शकील , संगठन के महासचिव उमाशंकर बाजपेई , उपाध्यक्ष सरनाम सिंह वर्मा , सदस्यअंकित ओझा ने  अपनी गरिमामयी उपस्तिथी दर्ज कर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
इसी क्रम में सभी  सम्मानित गण उपस्थित रहे ।