मऊ :
जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक:जिला पूर्ति अधिकारी।
दो टूक : कालाबाजारी एवं पेट्रोल/डीज़ल की जमाखोरी पर होगी कठोरतम विधिक करवाई:- जिला पूर्ति अधिकारी।
विस्तार :
मऊ जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि पेट्रोल, डीजल की कमी जैसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति हो रही है तथा उपभोग से अधिक मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। अतः जितनी आवश्यकता हो उतने ही पेट्रोल डीजल की खरीदारी करें। उन्होंने समस्त पेट्रोल पंप मालिकों को भी निर्देश दिए हैं कि वाहनों के अतिरिक्त स्टॉक करने हेतु गैलन अथवा कंटेनर में डीजल एवं पेट्रोल ना उपलब्ध कराये।साथ ही बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल ना दें। उन्होंने समस्त पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की उपलब्धता से संबंधित होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
