रविवार, 29 मार्च 2026

लखनऊ : चोरो ने बंद मकान का तालातोड़कर जेवरात व नगदी की चोरी।||Lucknow:Thieves broke the lock of a locked house and stole jewelry and cash.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
चोरो ने बंद मकान का तालातोड़कर जेवरात व नगदी की चोरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना 
सरोजनीनगर क्षेत्र त्रिपुरारीनगर मे बेखौफ चोरो ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान परिजन गॉव गए हुए थे। लौटकर लखनऊ वापस आने पर चोरी की घटना की जानकारी होने पर स्थानीय थाने मे 28 मार्च शनिवार को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरोजनी नगर क्षेत्र त्रिपुरारीनगर निवासी सुनीता पत्नी कमलेश ने थाना सरोजनीनगर मे तहरीर देते बताया कि दिनाँक 22-03-26 को अपने घर से अपने गांव गयी हुई थी। दिनाक 25-03-26 को समय शाम को छः बजे वापस आयी और घर के गेट का दरवाजा खोलकर अन्दर घुसी तो अन्दर के दो दरवाजा के लॉक टूटे हुए थे और सारा समान बिखरा हुआ था किसी अज्ञात चोर ने अलमारी का लाक तोडकर सोने व चांदी के लाखो के कीमती जेवरात व लगभग 80000/- हजार रुपये नगद चोरी कर ले गये थे। 
पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना का छानबीन शुरु कर दी है।