गोंडा- आरपीएफ पोस्ट गोंडा ने मानवता का परिचय देते हुए 5 वर्षीय एक लावारिस बच्चे को सुरक्षित बरामद कर चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया। मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च को आरपीएफ पोस्ट गोंडा में तैनात सहायक उप निरीक्षक रामदत्त प्रसाद अपने ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल संजय सिंह के साथ प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 के पूर्वी छोर स्थित ओवरब्रिज के पास एक लगभग 5 वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला।
आरपीएफ टीम ने बच्चे को संरक्षण में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम व पिता का नाम बताया, लेकिन वह अपने घर का पता या मोबाइल नंबर नहीं बता सका।
