लखनऊ :
बेखौफ चोरो ने दिनदहाड़े घर मे घुसकर नगदी समेत जेवरात किया चोरी।
●घर के सामने पार्क मे बैठी रही महिला,
चोर घर से चोरी कर ले गए कीमती समान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत वृन्दावन योजना सेक्टर 18 में घर के सामने बने पार्क में महिला बैठी रही और बेखौफ चोरो ने दिनदहाड़े घर मे घुसकर नगदी जेवरात कर चोरी कर ले गए । जानकारी होने पर महिला ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को महिला की तहरीर पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से कालोनी मे दहशत का महौल है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र
वृन्दावन योजना सेक्टर 18 आसरा निवासी अंजू सिंह पत्नी नीरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने बच्चों के साथ आवास के सामने बने पार्क में बैठने गई थीं। कमरे पर वापस आने पर समय लगभग शाम 7:15 बजे देखा कि घर का सामान अस्थ- व्यस्थ पड़ा था एवं अलमारी व उसके अन्दर की तिजोरी भी खुली पड़ी थी, जिसमें से रुपया लगभग 50,000 नगद व सोने चाँदी के आभूषण तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्ड एटीएम, आधार पैन गायब था ।
