लखनऊ :
रोडवेज बस में महिला यात्री के बैग से कीमती आभूषण चोरी,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके में रोडवेज बस में महिला यात्री के बैग से कीमती आभूषण और नकदी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं पुलिस मिली तहरीर के आधार पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विस्तार :
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्य नारायण
निवासी एकता नगर,नियर आइसक्रीम फैक्ट्री,थाना पीजीआई मे परिवार के साथ रहते है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि। दिनांक 17 फरवरी को मेरी पत्नी पूनम कुमारी अपने मायके इलाहाबाद से लखनऊ रोडवेज बस द्वारा लखनऊ आ रही थीं। उस समय उनके साथ में बच्चे भी मौजूद थे पास एक बैग था जिसमें सोने एवं चांदी के आभूषण रखे हुए थे। हम लोग सबा खेड़ा मोड़, पी0जी0आई0 गेट नं0 2 के पास समय लगभग शाम 04.30 बजे बस से उतरे और अपने घर चले गए। घर पहुंचकर जब बैग की जांच की गई तो उसमें रखा आभूषणों वाला छोटा बैग नहीं मिला। बस मे किसी अज्ञात ने बैग चोरी कर लिया जिसमे तीन सोने की अंगूठियां (कुल लगभग 02 तोला) 2. डेढ़ तोले का सोने का गले का हार 3. लगभग 200 ग्राम की चांदी की पायल/बिछिया 4. डेढ़ तोले का सोने का झुमका उक्त आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,50,000 है।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
बता दे इससे पहले रजनीखण्ड निवासी महिला के साथ तेलीबाग शनिमंदिर चौराहे पर कैसरबाग डिपो की बस में चढ़ते समय कुछ महिलाओं ने बैग से सोने के जेवर चोरी कर लिया था।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बस में यात्रा के दौरान कीमती सामान हमेशा अपने पास रखें उसे सीट के ऊपर या पीछे न रखे। ऐसी घटनाओं में नजदी की पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन पोर्टल (यूपी पुलिस) पर तुरंत शिकायत करें।
