गोण्डा- थाना वजीरगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना वजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0- 0085/2026 धारा 109,352 बीएनएस व वृद्धि धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कय्यूम अहमद पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम जमलापुर विरहमतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को जमलापुर से सोहना जाने वाली नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।
--घटना का संक्षिप्त विवरण---- बीते 10.03.2026 को वादी यार मोहम्मद पुत्र इस्लाम अली निवासी ग्राम जमलापुर विरहमतपुर थाना वजीरगंज द्वारा थाना वजीरगंज में तहरीर दी गयी कि शाम करीब 6 बजे रोजा इफ्तार पार्टी में पानी लाने के विवाद को लेकर विपक्षी कय्यूम अहमद ने वादी के लड़के मो0 सिराज उर्फ छोटू को गाली गलौज देते हुए उसपर तमन्चा से फायर किया जिससे सिराज बाल बाल बच गया तो कय्यूम ने हाथ में लिए चाकू से सिराज पर हमला कर दिया। चाकू लगने से सिराज गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। साक्ष्य संकलन के आधार पर 11.03.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त कय्यूम अहमद को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
