शुक्रवार, 13 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में महिला से छेड़छाड़: खेत में काम कर रही महिला के साथ युवक की बदसलूकी, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में महिला से छेड़छाड़: खेत में काम कर रही महिला के साथ युवक की बदसलूकी, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। जेवर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खेत में काम कर रही महिला के साथ एक युवक द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत और बदसलूकी किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि उसके घर तक पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत में काम के दौरान हुई घटना

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जेवर कस्बे की रहने वाली है। गुरुवार को वह अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान इलाके का रहने वाला नरेंद्र शर्मा वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और गलत हरकत करने लगा।

महिला ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो खेत में मौजूद अन्य मजदूर मौके पर पहुंच गए। मजदूरों ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए महिला को आरोपी से बचाया। लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन घटना से महिला काफी सहम गई और घर पहुंचकर अपने परिवार को पूरी बात बताई।

घर पहुंचकर दी धमकी

महिला का आरोप है कि घटना के कुछ समय बाद आरोपी नरेंद्र शर्मा उसके घर के पास पहुंच गया। वहां खड़े होकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोबारा बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में आ गया।

परिवार के लोगों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया, ताकि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता अपने पति के साथ जेवर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी नरेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।।