शुक्रवार, 6 मार्च 2026

गोण्डा- अलर्ट मैसेज मिलते ही आरपीएफ की त्वरित कारवाई, युवक बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से आरपीएफ को सूचना मिली की एक मूक बधिर युवक को दूसरा व्यक्ति बहला फुसलाकर ट्रेन से कहीं ले जा रहा है। सतर्कता दिखाते हुए आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय अपनी टीम तथा सीआईबी गोंडा के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और वैशाली एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने पर उसकी जांच की। चेकिंग के दौरान एक युवक प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा के पास बेंच पर बैठा मिला।
आरपीएफ टीम ने इशारों के माध्यम से पूछताछ की। युवक के पास मौजूद मोबाइल फोन से उसके परिजनों को वीडियो कॉल कराया गया तथा थाना लोटन, जिला सिद्धार्थनगर में बैठे परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने युवक की पहचान धर्मवीर के रूप में की। धर्मवीर को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दूसरे मुक-बधिर व्यक्ति की वैशाली एक्सप्रेस में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला और ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
फिलहाल धर्मवीर को आरपीएफ पोस्ट गोंडा में सुरक्षित रखा गया है। उसके पिता व अन्य परिजन सिद्धार्थनगर से सड़क मार्ग द्वारा गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं और जल्द ही उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।