गोंडा- कालेज के शैक्षिक वातावरण में शिक्षकों के अनुशासन एवं प्रेरणा के बीच छात्रों की साधना के फलस्वरूप प्रतिभा का विकास होता है। नगर के स्टेशन रोड़ स्थित रवि चिल्ड्रेन्स एकेडमी में सोमवार को परीक्षा परिणाम समारोह में मुख्य अतिथि शिवमूर्ति मिश्रा ने ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि छात्रों को कालेज के लघु समाज में छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ अनुशासन सहयोग सद्भावना की प्रेरणा मिलती है। शिक्षक हरिशंकर शुक्ल के कुशल संचालन में समारोह में शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र - छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य प्रीति मलिक व शिक्षाविद आशा श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इसमे क्लास थ्री के आयुष शुक्ल को परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। इसके अतरिक्त अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुशासन के लिए अद्रिका व योगेश मिश्रा, शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सुवर्णा मिश्रा, देवांश शिवा, श्रेयांशी मिश्रा गणवेश के लिए श्रेया चौहान व आरोही त्रिपाठी व प्रार्थना सभा का सफल संचालन के लिए रिद्धि शर्मा एवं खुशी पाण्डे को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सहयोगी छात्रों के करतल ध्वनि के बीच मेधावियों का सम्मान पाकर मेधावियों के अभिभावक प्रफुल्लित नजर आए। इस मौके पर विद्यालय परिसर में सजी शैक्षिक प्रदर्शनी व सेल्फी प्वाइंट पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावको ने सेल्फी का लुत्फ उठाया।