गोण्डा- राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एलबीएस चौराहे पर उप्र पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका और विरोध में जबरदस्त नारे भी लगाए। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया की यूपीएसआई की परीक्षा में पंडित आप्सन पर एक सवाल पूछा गया है। वह केवल एक प्रश्न नहीं था बल्कि वह देश के एक गौरवशाली समाज की जड़ों पर प्रहार था। कहा कि जिस ब्राह्मण समाज ने देश को मंगल पांडे और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए क्या आज सरकारी तंत्र उन्हें अवसरवादी कहकर प्रमाणित करेगा। छात्र नेता सूरज शुक्ला ने उप्र के सीएम से मांग की है कि उस अपमानजनक प्रश्न को तुरंत निरस्त किया जाए तथा पेपर सेट करने वाली एजेंसी को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्टेड किया जाए और भर्ती बोर्ड सामाजिक रूप से माफी मांगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, रंजीत पांडेय, नीरज, शहजाद, आलोक पांडे, उमंग मिश्रा, हिमांशु तिवारी, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।