गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में ECHS मामले को लेकर दिल्ली से आई टीम की रेड, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में रविवार को ECHS (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) से जुड़े मामले को लेकर दिल्ली से आई जांच टीम द्वारा छापेमारी किए जाने की सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने अस्पताल में पहुंचकर दस्तावेजों और उपचार से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई जांच टीम ने अस्पताल के कई विभागों में पहुंचकर ECHS से संबंधित मरीजों के इलाज, बिलिंग और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों में काफी हलचल देखने को मिली और कई कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए बुलाया गया।
सूत्रों के मुताबिक ECHS से जुड़े कुछ मामलों और शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच टीम ने अस्पताल प्रबंधन से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तलब किए हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह पूरा मामला थाना सेक्टर-142 क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अस्पताल में चल रही जांच के चलते पूरे परिसर में हलचल का माहौल बना हुआ है।
जांच टीम द्वारा अस्पताल के रिकॉर्ड, बिलिंग सिस्टम और ECHS से जुड़े उपचार के दस्तावेजों की विस्तार से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।।
