रविवार, 8 मार्च 2026

अम्बेडकरनगर :अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित||Ambedkar Nagar:Women who have accomplished outstanding work were honored on International Women's Day.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
।।ए के चतुर्वेदी।। 
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद में श्याम सुंदर वर्मा (साधू वर्मा) अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।इसके उपरांत अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए स्वीकृत पत्र एवं उपहार, बैग, डिक्शनरी एवं स्टेशनरी तथा चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी एस.के. सिंह जिला प्रोफेसर अधिकारी राकेश कुमार जिला सेवा योजना अधिकारी प्रीति मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।