अम्बेडकरनगर :
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोन।
महिला सम्मान समारोह का आयोजन।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के भीटी क्षेत्र ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल पिंगरियावा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट प्रबीण मिश्रा द्वारा किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी विशिष्ट अतिथि धर्मा राजवंती कन्या इंटर कॉलेज मधुपुर मीरानपुर के प्राचार्य अमृता सिंह रही जिसमें सैकड़ो महिलाओं को सम्मान पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, नारी शक्ति गीत, एवं सरस्वती वंदना के माध्यम से पूरा विद्यालय प्रांगण नारी शक्ति के जयकारों से गूंज उठा सभी महिलाएं एवं अभिभावक उत्साहित दिखे
आज महिला दिवस के पावन पर्व पर स्कूल में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया बेटियों को शिक्षित कर कर सशक्त सुरक्षित समाज बनाएंगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से दिलीप तिवारी उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बंधु अंबेडकर नगर, भाजपा नेता संजय सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन द्विवेदी, विनीत शर्मा,विद्यालय प्रधानाचार्य अनुराग पाठक शिक्षिका नीतू पांडे, सबीना बानो, खुशबू वर्मा, ममता पांडे, गीता निषाद, बृजेश चतुर्वेदी, श्वेता सिंह, नेहा पांडे, दिनेश पांडे, नितेश मिश्रा,शिक्षक नन्हकउ वर्मा, गुलशन प्रजापति,रूबी प्रजापति रवि शंकर, संजीत प्रजापति मनीष वर्मा, ममता पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
