लखनऊ :
भारत बना तीसरी टी 20 विश्वकप चैम्पियन,2026 का बना बेताज बादशाह।।
फाइनल मुकाबला भारत ने न्यूज़ीलैंड से 96 रनों से जीता।।
दो टूक : गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को मात देकर टी 20 वर्डकप चैंपियन बन गया है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम बन गई।।
विस्तार :
गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी-20 विश्वकप के फाईल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने अपना विकेट गंवाए और 19 ओवर में आल आउट होकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बनी। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनी।
