सोमवार, 16 मार्च 2026

गोण्डा- फोन छिनैती करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 4 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कोतवाली नगर पुलिस ने फोन छिनैती करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 नगर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-226/2026, धारा 304(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद आरोपी अभियुक्त अंकित पाण्डे व सनी शुक्ला उर्फ मानवेन्द्र शुक्ला को चांदमारी पुलिया के पास चाँदमारी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 4 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स वाहन UP43AJ5490 बरामद किया गया।
--घटना का संक्षिप्त विवरण---
वादी शिवशंकर पाण्डे पुत्र स्व० जानकी प्रसाद पाण्डे निवासी लवुआ टेपरा थाना को देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर को सूचना दी गई कि वह ई-रिक्शा चालक है। वह 15.03.2026 को दोपहर में बादशाह बाग चौराहा छावनी सरकार थाना को0 नगर गोण्डा से मेडिकल कालेज के रास्ते से करीब 200 मीटर आगे अपना ई-रिक्शा लेकर जा रहा था तभी काले रंग की हीरो होण्डा एचएफ डिलक्स पर बैठे दो अज्ञात व्यक्ति द्दारा झपट्टा मारते हुए उनका किमती फोन वीवो लेकर भाग गये। लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 16.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्तो सुरेश यादव व अजय गुप्ता को चांदमारी पुलिया के पास चाँदमारी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।  गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विवेचना में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अंकित पाण्डेय पुत्र दिनेश पांडेय उम्र 30 वर्ष निवासी भट्ठा परेड परेड सरकार थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
02. सनी शुक्ला उर्फ मानवेन्द्र शुक्ला  पुत्र भानू प्रताप शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी भट्ठा परेड परेड सरकार थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-226/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*
01. 04 अदद मोबाइल फोन एन्ड्राएड   
02. घटना में प्रयुक्त वाहन हीरो एच0एफ0 डीलक्स वाहन UP43AJ5490 बरामद।