गौतमबुद्धनगर: नोएडा फेस-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 एटीएम कार्ड, अवैध चाकू और वैगनार कार बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने आमजन को निशाना बनाकर एटीएम कार्ड बदलने की संगठित ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, एक अवैध चाकू तथा एक वैगनार कार बरामद की है।
इलाहाबास चौराहे के पास से दबोचा गया आरोपी
दिनांक 02 मार्च 2026 को थाना फेस-2 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमीरुददीन पुत्र इमामुददीन निवासी ग्राम चिट्टा, थाना सलेमपुर, जिला बुलंदशहर (उम्र लगभग 30 वर्ष) को इलाहाबास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
ऐसे देता था ठगी को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर एटीएम मशीनों के आसपास भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था।
- आरोपी पहले ऐसे एटीएम मशीनों की रेकी करता था जहाँ सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होते थे।
- खासकर उन स्थानों को चिन्हित किया जाता था जहाँ निजी कंपनियों के कर्मचारी वेतन निकलने आते थे।
- आरोपी एटीएम खराब होने का बहाना बनाकर मदद के नाम पर लोगों से उनका कार्ड लेता था।
- इसी दौरान वह कार्ड बदल देता और पीड़ित का पिन भी देख लेता था।
- बाद में नकली एटीएम कार्ड देकर असली कार्ड अपने पास रख लेता था।
- इसके बाद दूसरे एटीएम से खातों की पूरी रकम निकाल ली जाती थी।
पकड़े जाने की आशंका होने पर आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के लिए अवैध चाकू साथ रखता था।
आपराधिक इतिहास भी लंबा
गिरफ्तार आरोपी अमीरुददीन के खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराएं शामिल हैं। बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ वर्ष 2022 और 2023 में कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ थाना फेस-2 में बीएनएस की धारा 317(2)/318(4) तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद किए —
- 12 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंकों के)
- 01 अवैध चाकू
- वैगनार कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL4CAU1190)
संगठित गिरोह की आशंका
पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है और आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है।।
