शुक्रवार, 13 मार्च 2026

गोण्डा- एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, एक साथ 199 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

शेयर करें:
गोण्डा- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज के परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 242 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 199 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 12 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। कार्यक्रम में विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डे, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, उपजिलाधिकारी तरबगंज विश्वामित्र,  भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने विवाह मण्डप में बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। 
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रू 60000/- प्रति जोडे के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है। जिलाधिकारी ने भी लोगो को योजना की पूरी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख तरबगंज, खण्ड विकास अधिकारी तरबगंज, नवाबगंज, बेलसर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष तरबगंज सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।