गोण्डा- समय से रिचार्ज न कराने व स्मार्ट मीटर का बैलेंस जीरो होने पर गोण्डा में करीब 10 हजार घरो/ दुकानों की विजली स्वतः कट गई तो संबंधित उपभोक्ताओ में हड़कंप मच गया। बाद में लोग विजली विल जमा करने के लिए कतार में देखे गए। बता दे कि नई व्यवस्था के तहत निगेटिव बैलेंस वाले करीब दस हजार उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली बीते शनिवार को अचानक गुल हो गई। इसके बाद बिल जमा कर आपूर्ति बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं की कार्यालय पर भीड़ लगी रही। मुख्य अभियंता बिजली देवीपाटन मंडल ने कहा कि पूर्व में विभागीय कर्मी फोन काल करके रिचार्ज कराने के लिए सबको बताए थे। चेतावनी भी दी गई गई थी कि यदि उपभोक्ता समय से अपना रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः ही कट जाएगी। इसके लिए 13 मार्च की रात तक निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कर रिचार्ज कराने की चेतावनी भी दी गई थी, किन्तु तमाम लोगो ने रिचार्ज नही कराया और उनकी विजली कट गई।