गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 अदद बंदूक मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 221/2026 में धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस व 5/27/30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राम सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी 79/2 सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को मनकापुर बस अड्डे के पास स्थित एक खंडहर मकान से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 01 अदद डीबीबीएल बंदूक मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
---घटना का संक्षिप्त विवरण-----
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 13.03.2026 को समय करीब 18ः00 बजे थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर राम सिंह पुत्र स्व० अमर सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लक्ष्मन सिंह के मकान पर पहुँचकर गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया था। फायरिंग में सुजीत सिंह के सीने के नीचे गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु पहले डा० ओएन पाण्डे अस्पताल गोण्डा तथा बाद में पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। वादी अजीत सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह नि0 धोबहाराय थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमे आज 15.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त राम सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
