शुक्रवार, 13 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में कंपनी से मेटल शीट चोरी का खुलासा, सूरजपुर पुलिस ने दो चोर दबोचे, 100 मेटल शीट व ट्रक बरामद!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में कंपनी से मेटल शीट चोरी का खुलासा, सूरजपुर पुलिस ने दो चोर दबोचे, 100 मेटल शीट व ट्रक बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने कंपनी से मेटल शीट चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 100 मेटल शीट और घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, 12 मार्च 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए आईटीबीपी कैंप रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र विश्वनाथ सिंह और भगत सिंह पुत्र वीरेन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर कम्पोनेट प्रा.लि. कंपनी, साइट-बी सूरजपुर से मेटल शीट चोरी कर ली थी। इस मामले में कंपनी की ओर से थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 मेटल शीट (करीब एक कुंतल वजन) और चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रक (UP16PT9011) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मैनपुरी और महोबा जनपद के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 69/2026, धारा 306/317(2)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।