गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-207/2026 धारा 191(2),191(3), 109(1),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर निवासी शिवबक्श पुरवा मौजा दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार किया है।
---घटना का संक्षिप्त विवरण----
दिनांक 06.03.2026 को वादिनी पूनम पत्नी अशोक कुमार निवासी दत्तनगर शिवबक्श पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि 5.3.2026 को रात्रि करीब 8 बजे उनके पति को मनीष सोनकर, विष्णु सोनकर, पवन सोनकर, हरीश सोनकर पुत्रगण राघवराम उर्फ लल्लू सोनकर व श्रवण कुमार उर्फ छोटू ड्राइवर निवासीगण दत्तनगर द्वारा लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से घेरकर मारपीट की गयी। इस घटना में मनीष सोनकर द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 7.3.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
