मंगलवार, 10 मार्च 2026

गोण्डा- थाना को0 देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के तहत पीड़िता के क्रेडिट कार्ड से कटे रुपये कराए वापस, पीड़िता ने पुलिस को दिया धन्यवाद

शेयर करें:
गोण्डा- ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना को0 देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के तहत पीड़िता के क्रेडिट कार्ड से कटे 75,000/- रुपये वापस कराए है। पैसे वापस मिलने पर पीड़िता के चेहरे पर मुस्कान आई और पीड़िता ने गोण्डा पुलिस को धन्यवाद दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 देहात साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के खाते में वापस करायी है।
--घटना का संक्षिप्त विवरण----
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला के साथ क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी कर उनके खाते से रु0 75,000/- की धनराशि कट गई थी। इस संबंध में आवेदिका द्वारा थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसपर थाना को0 देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित की धनराशि वापस करायी। पीड़िता द्वारा अपने रुपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना को0 देहात की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।