लखनऊ :
ऑनलाइन ठगी करने वाली साइबर ठगों की गैंग चढी STF के हत्थे हुए गिरफ्तार।
दो टूक : UPSTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाले साइबर ठगों की गैंग को गिरफ्तार कर लिया, नोएडा के स्कूलों को धमकी मरे मेल भेजने के केस में रिकवरी मेल प्रयोग होने वाले मोबाइल की उल्लेखनीय बरामदगी हुई है।जिनका नाम अमीस जंग कारकी,अनन्त कुमार,दिब्यांशु,साहिल कुमार, लेखराज शर्मा, केदरनाथ है।
विस्तार :
STF अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र के अनुसार दिनांक 23-01-2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था. जिसके सम्बन्ध में जनपद गौतमबुद्धनगर के साइबर काइम थाने पर दिनांक 23-01-2026 को मु०अ०सं० 11/2026 धारा 351 (4), 353 (1) (बी) बीएनएस एवं 66 आई०टी० एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था।
घटना का खुलासा करने हेतु एस०टी०एफ० यूनिट गौतमबुद्धनगर द्वारा टीम गठित कर छानबीन की कार्यवाही की जा रही थी तथा अपराधियों तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।
एस०टी०एफ० नोएडा टीम द्वारा साइबर अपराध के दृष्टिकोण से गहनता से त्वरित कार्यवाही एव जांच के दौरान को यह पता चला कि यह धमकी भरा मेल यू०एस०ए० की ओरिजनेट से हुआ था।
इसी कम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभिसूचना संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि थ्रेट मेल से जुड़ा एक रिकवरी ई-मेल का सम्बन्ध बंग्लादेश एवं भारत में होना पाया गया। अग्रिम विश्लेषण से इस रिकवरी मेल का एक सम्बन्ध नोएडा के साहबेरी थाना बिसरख क्षेत्र में होना पाया गया।
एस०टी०एफ० टीम द्वारा अभिसूचना संकलन के दौरान उपरोक्त स्थल का सत्यापन किया गया तो वहाँ पर काफी मात्रा में इलेक्ट्रोनिक डिवाईस के साथ उपरोक्त व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ हेतु एस०टी०एफ० नोएडा कार्यालय में लाया गया, जहाँ पर उपरोक्त व्यक्तियों से विस्तृत रूप से पूछताछ की गयी। गहनता से पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप बनाने हेतु इसे बतौर कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा था, जिसके अधिकतर शिकार यू०एस०ए० एवं भारतीय तथा नेपाली नागरिक हो रहे थे। उपरोक्त बाक्तियों द्वारा कई सारे ऑनलाइन बेटिंग ऐप के लिए टेक स्पोर्ट का काम भी किया जा रहा था. इस काम के लिए बड़ी मात्रा में अमेरिकी नामों से मिलती-जुलती मेल आई०डी० भी इन लोगों के मोबाइल व लैपटाप में लॉगिन मिली तथा इनके द्वारा कस्टमर को इन्हीं मेल आईडी से मेल व कॉल करके ऑनलाइन बेटिंग ऐप में पैसा लगाने के प्रोत्साहित किया जाता था। इनके द्वारा इसके लिए बी०पी०एन० व फेक जीपीएस लोकेशन के ऐप भी प्रयोग किये जा रहे थे।
सम्पूर्ण पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त व्यक्तियों को समय लगभग 17.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अमीष ने पूछताछ पर बताया कि यह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और उसके द्वारा वर्ष 2019-20 में आस्ट्रेलिया से बी०बी०ए० का विप्लोमा किया हुआ है। बताया कि पढ़ाई के समय का उसका एक मित्र है जिसका नाम देवराज है और देवराज के साथ उसने वर्ष 2023 में Gamemano कम्पनी में काम किया है। अमीष ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से रिक्वेस्ट आने पर अनन्त को जोड़ा था, अनन्त पूर्व में धनी ऐप नोएडा के ऑफिस में काम करता था और यही पर दिव्याशु भी काम करता था तथा अनन्त के कहने पर दिव्यासु भी इस काम में सम्मिलित हो गया। अनन्त पूर्व में कई बढ़ी कॉल सेन्टर की कम्पनियों में टेक स्पोर्ट का काम कर चुका है।
अभियुक्त अनन्त व दिव्याशु इन्टरमीडिएट पास हैं तथा इनकी उम्र लगभग 25 साल है। अभियुक्त लेखनाथ (उम्र करीब 33 साल) एवं अभियुक्त केदारनाथ (उम्र करीब 32 साल) जो मूलरूप से काठमाडू नेपाल के रहने वाले हैं, जो अभियुक्त देवराज के साथ वर्ष 2023 से काम करते है। अभियुक्त देवराज ने इनको अमीष से मिलवाया था। अभियुक्त केदारनाथ ने नेपाल काठमांडू ने बी०बी०एस० तथा एम०बी०ए० आस्ट्रेलिया से किया है तथा अभियुक्त लेखानाथ ने नेपाल से एम०बी०ए० किया हुआ है। अभियुक्तों के पास से बेट मेल से जुड़े रिकवरी मेल में प्रयोग होने वाला मोबाइल बरामद हुआ है जिसकी गहनता से जांब की जा रही है तथा बेट मेल के बारे में अग्रिम छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
