लखनऊ :
कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में सम्पन्न ।।
दो टूक : मनरेगा बचाओ पदयात्रा में कांग्रेसजनों के साथ मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही : अजय राय।।
विस्तार :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रदेशव्यापी मनरेगा बचाओ पदयात्रा पूरे प्रदेश में सम्पन्न हुई। प्रदेश के सभी जनपदों में मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी आन्दोलन की रूपरेखा के अनुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों में मनरेगा बचाओ पदयात्रा की गयी। लखनऊ की मनरेगा बचाओ पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री स्वयं शामिल रहे।
राजधानी लखनऊ में मनरेगा बचाओ पदयात्रा की शुरुआत काकोरी शहीद स्मारक पर वीर अमर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के उपरांत शुरू हुई। शहीद स्मारक से हरदोई रोड, दुर्गागंज चौराहा, काकोरी कस्बा होते हुए टाउन एरिया, ग्राम दसदोई, ग्राम जमलापुर चौराहा, ग्राम कर्झन मोड़ होते हुए भलिया चौराहे पर समापन हुआ।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी का यह प्रण है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों के आर्थिक और सामाजिक हक की इस लड़ाई को अंतिम समय तक लड़ेगे।
पदयात्रा में सर्वश्री राजबहादुर पूर्व मंत्री, श्याम किशोर शुक्ला पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, मुकेश सिंह चौहान पार्षद, अमीर हैदर, प्रमोद सिंह, ओंकार नाथ सिंह, विजय बहादुर, डॉ जियाराम वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों के साथ ही मनरेगा श्रमिक शामिल हुए।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव िंहंदवी ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में आज मनरेगा बचाओ पदयात्रा सम्पन्न हुई। हर जनपद में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और मनरेगा श्रमिकों ने अपनी व्यापक पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित की।