लखनऊ :
STF ने 50 हजार का इनामिया गौतस्कर को किया गिरफ्तार।
दो टूक : यूपी एस०टी०एफ० टीम ने थाना सैय्यदराजा जनपद चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2025 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित व 50 हजार रूपये का इनामिया गौतस्कर पृथ्वीपाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार:
एसटीएफ उ०प्र० को विगत काफी दिनों से फरार,पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के सक्रिय होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों,टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में श्री शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक श्री जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
संकलित सूचना के क्रम में दिनांक-23 फरवरी को एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज से उपनिरीक्षक गुलजार सिंह, मुख्य आरक्षीगण प्रभन्जन पाण्डेय, सोनू यादव, अनूप राय व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम जनपद प्रतापगढ़ में आपराधिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जनपद चन्दौली के थाना सैय्यदराजा पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एवं 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त पृथ्वीपाल सरोज (अपने किसी रिश्तेदार) ग्राम नेवादा थानाक्षेत्र कन्धई जनपद प्रतापगढ़ जाने वाला है। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्त पृथ्वीपाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूँछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त पृथ्वीपाल सरोज उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह दिल्ली में रहकर मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। रिटायर होने के बाद बैंक से फाइनेंस कराकर अपने नाम से एक डीसीएम संख्या-यू०पी०-72-बी0टी-3439 खरीदा था। उक्त वाहन को उसका पुत्र राजकुमार सरोज द्वारा चलाया जा रहा था, किन्तु बैंक की किस्त समय से जमा न हो पाने के कारण दिल्ली में ही बिहार के रहने वाले संदीप शर्मा पुत्र दुलारे ठाकुर निवासी ग्राम असरेम थाना चॉद जनपद भभुआ बिहार को किराये पर चलवाये जाने हेतु दे दिया। संदीप शर्मा उपरोक्त का गौ तस्करी का एक सक्रिय गिरोह है, जो अपने गिरोह के
सदस्यों के साथ मिलकर इटावा, प्रयागराज उ०प्र० के जंगलो से गोवंशीय पशु को लोडकर बिहार के रास्ते बंगाल सप्लाई करता है, जिनके द्वारा गौ तस्करी का धन्धा काफी समय से किया जा रहा है। वर्ष 2025 में संदीप शर्मा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गोवंश पशु को दो वाहनों पर लोडकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहा था। वाहन संख्या-एच0आर0-62ए-6243 डीसीएम के चालक राजेश कुशवाहा पुत्र मूलचन्द्र कुषवाहा निवासी श्रीगंगा नगर मकान नं0-34 शंकर कालोनी थाना जवाहर नगर जनपद श्रीगंगा नगर (राजस्थान) व सहयोगी बलवीर वर्मा पुत्र स्व० सत्य नारायण वर्मा निवासी श्रीगंगा नगर मकान नं0-142 शंकर कालोनी थाना जवाहर नगर जनपद श्रीगंगा नगर (राजस्थान) तथा दूसरे वाहन संख्या-यू०पी०-72-बी०टी-3439 डीसीएम के चालक संदीप शर्मा उपरोक्त को थाना सैय्यदराजा जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना सैयदराजा पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान पृथ्वीपाल सरोज का नाम प्रकाश में आया था।
गिरफ्तार अभियुक्त पृथ्वीपाल सरोज उपरोक्त को मु०अ०सं०-53/2025 घारा-3/5ए/5 बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में थाना सैय्यदराजा जनपद चन्दौली में दाखिल होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।
