सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: फेस-2 थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: फेस-2 थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फेस-2 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

गोपनीय सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-81 स्थित भूडा कट पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया—

  • मोटरसाइकिल रजि. नं. UP16ED9794 (संबंधित मु0अ0सं0 531/2025, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फेस-2)
  • मोटरसाइकिल रजि. नं. UP16EJ2531 (संबंधित मु0अ0सं0 073/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना इकोटेक-3)
  • मोटरसाइकिल रजि. नं. DL3SCD1850 (चैसिस नं. ME4JC36KHC7065652, इंजन नं. JC36E7196004)
  • 01 अवैध चाकू

आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ कालिया (25 वर्ष) मूल रूप से ग्राम व थाना तिलाडा, जिला नालंदा (बिहार) का निवासी है तथा वर्तमान में सलारपुर, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की शिक्षा कक्षा 6 तक बताई गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी, चोरी का माल रखने और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सेक्टर-39, थाना फेस-2 और थाना इकोटेक-3 शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी पेशेवर वाहन चोर गिरोह से जुड़ा रहा है।

वाहन चोरी पर कड़ा प्रहार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।।