सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: बिसरख थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, तीन चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बिसरख थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, तीन चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिसरख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

डबल पुलिया चारमूर्ति के पास हुई गिरफ्तारी

दिनांक 23 फरवरी 2026 को थाना बिसरख पुलिस टीम ने डबल पुलिया चारमूर्ति के पास घेराबंदी कर अभियुक्त बाबू उर्फ शाजिद तथा प्रियांशु को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. बाबू उर्फ शाजिद (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र मुनावर अली, मूल निवासी ग्राम लालगंज अजराहा, थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़; वर्तमान पता ब्रजवासी पुरम कॉलोनी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
  2. प्रियांशु (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र रतन सिंह, मूल निवासी नगरिया, थाना अलीगंज, जनपद एटा; वर्तमान पता ब्रजवासी पुरम कॉलोनी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण

पुलिस द्वारा बरामद सामान में—

  • 02 अवैध चाकू
  • 01 मोटरसाइकिल (चैसिस नं. MBLHAW477THA11421) संबंधित मु0अ0सं0 135/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना बिसरख
  • 01 मोटरसाइकिल रजि. नं. UP14ER0244 संबंधित मु0अ0सं0 321/2024 धारा 379 भादवि, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर
  • 01 मोटरसाइकिल रजि. नं. UP13AP5958 संबंधित मु0अ0सं0 009/2023 धारा 379 भादवि, थाना कोतवाली शहर, बुलन्दशहर

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वाहन चोरी गिरोह पर शिकंजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।।