लखनऊ :
PGI क्षेत्र कैफे में चोरी की बारदात CCTV कैमरे हुई कैद,तलाश मे जुटी पुलिस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 5 में स्थित एक कैफे में अज्ञात चोर ने बुधवार रात दुकान में घुसकर एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए नकद चुरा ले गया। चोरी की पूरी वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुची पुलिस शातिर चोर की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार :
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र जगत खेड़ा निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र
राम कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वृन्दावन योजना सेक्टर 9 मे आवास विकास आफिस के पास "'द कुल्हड़ कैफे' नाम से दुकान चलाते हैं। बीते 11 और 12 फरवरी बुधवार रात को दुकान बंद थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने गेट फांदकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा ओप्पो ए-38 काले रंग का मोबाइल फोन और गल्ले में रखे 5 हजार रुपये चुरा ले गया। सुबह जब शैलेन्द्र कुमार ने दुकान खोली तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला और मोबाइल व नकदी गायब थे उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया तो ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति को दुकान के अंदर गेट फांदकर दुकान मे घूसा और मोबाइल और नगदी चोरी कर ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैल हो गई।
पीजीआई पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
