मऊ :
नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार।
दो टूक : मऊ मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन एवं आमजन को विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
विस्तार :
जनपद मऊ के नए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2021 बैच के आई ए एस विवेक कुमार श्रीवास्तव इसके पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अपर जिलाधिकारी कानपुर तथा मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया पद पर पूर्व में कार्यरत रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण उपरांत उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के साथ ही विकास से जुड़ी परियोजनाओं का भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
