शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

लखनऊ :तेलीबाग मे चिकन खरीदने गए युवक से मारपीट,FIR दर्ज।।||Lucknow:A young man who went to buy chicken in Telibagh was assaulted; an FIR was registered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
तेलीबाग मे चिकन खरीदने गए युवक से मारपीट,FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र सेक्टर 5 तेलीबाग मुर्गा मण्डी में चिकन खरीदने गए युवक से दुकानदार ने गाली गलौज करते मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ग्राहक की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र गॉधी नगर तेलीबाग निवासी मनीष कुमार पुत्र मदन मोहन ने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए बताया कि आज दिनांक 12 फरवरी समय करीब दोपहर 2:00 बजे दिन चिकन खरीदने वृन्दावन योजना सेक्टर 5 मोड़ मुर्गा मण्डी गया हुआ था जहां पर चिकन विक्रेता अफजल ने चिकन के दाम को लेकर बहश बाजी करते हुए गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर  प्रार्थी को उसके सभी साथी इकट्ठा होकर को मारने पीटने लगे और जान से मारने की नियत से अफजल ने पीछे से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मुर्गा काटने वाले चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच प्रार्थी की सोने की चेन व कड़ा गिर गया जो नही मिला।
पीजीआई पुलिस पीडित युवक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी।