शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

लखनऊ :बेकाबू कार की टक्कर से आधा दर्जन घायल,मासूम की मौत।||Lucknow:Half a dozen injured, innocent child killed in collision with an out-of-control car.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बेकाबू कार की टक्कर से आधा दर्जन घायल,मासूम की मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बंथरा कस्बा कानपुर रोड़ हनुमान मन्दिर के पास गुरुवार करीब शाम कार दौड़ा रहे नाबालिग ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक मासूम की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने पब्लिक की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी कार चालक ने कार में बैठी लड़की को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना बन्थरा क्षेत्र के सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार गुरुवार देरशाम करीब 7 बजे बंथरा में कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दुकान पर सामान लेने चले गए। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेजरफ्तार बेकाबू कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। घटना के बाद अनियंत्रित कार आगे खड़े बंथरा निवासी पापे उर्फ पउवा के बेटे अरमान (12) के अलावा बंथरा में किराए पर रहने वाले उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को ठोकर मारने के साथ आगे अपना ई-रिक्शा लेकर खड़े उन्नाव के ही सोहरामऊ थाना अंतर्गत पथरहा निवासी चालक अवध बिहारी (42) को ठोकर मार दी। इतना ही नहीं अनियन्त्रित कार ने खम्भे से टकरा कर रुक गई उसके बाद कर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से आनन फानन सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं दीक्षांत की हालत अधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने दीक्षांत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुटी हुई है।