सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

मऊ :पर्यवेक्षण टीम पहुची जिला महिला चिकित्सालय,किया निरीक्षण।||Mau:The inspection team arrived at the District Women's Hospital and conducted an inspection.||

शेयर करें:
मऊ :
पर्यवेक्षण टीम पहुची जिला महिला चिकित्सालय,किया निरीक्षण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : राज्यस्तरीय पर्यवेक्षण टीम के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का भ्रमण किया गया तथा चिकित्सालय के प्रत्येक विभाग वार्ड एवं ओ०पी०डी० कक्ष का गहन निरीक्षण किया गया। दो सदस्यो को इस टीम में डॉ.बी. एम. राव (संयुक्त निदेशक) तथा डॉ. राजीव रजंन वर्मा उपस्थित थे। दोनो अधिकारीगण द्वारा महिला चिकित्सालय का सफाई प्रबन्धन उपकरणों के रख-रखार उपलब्ध अभिलेखो का रख-रखाव तथा रोगियों के चिकित्सा व्यवस्था तथा खान-पान की बहुत-बहुत प्रशंसा की गयी।
 मरीजो के पंजीकरण एवं लैबरिपोर्ट की आनलाइन व्यवस्था तथा आभा ID के क्रियान्वयन की भी प्रशंसा अधिकारियों द्वारा की गयी। पर्यवेक्षण के दौरान मरीजो के परिजनो से भी अधिकारियो ने चिकित्सालय में इलाज एवं व्यवहार के विषय में जानकारी ली। सभी परिजनो ने एक स्वर में चिकित्सालय व्यवस्था चिकित्सकों एवं स्टाफ का व्यवहार एवं प्रबन्धन की प्रशंसा की। पर्यवेक्षण के उपरान्त टीम मिटिंग में दोनी अधिकारियों ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा इसे इसी प्रकार बनाये रखने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने इसे एक टीम बनकर कार्य करने का सार्थक प्रयास बताया और समय-समय पर होने वाली टीम मिटिंग तथा प्रशिक्षण को भी चिकित्सालय प्रबन्धन में गुणवता बनाये रखने मे सहायक बताया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डॉ नीलेश कुमार के साथ-साथ डॉ संदीप श्रीवास्तव डछ दुर्गेश आजाद, डॉ. संजय काशीवाले, डॉ. प्रकाश चन्द्र झा, डॉ. माया राय, डॉ. आसमा मुनीर, डॉ. कंचनलता आजाद, डा० रजा जीया उसमानी पैथालॉजिस्ट, श्रीमती कालिन्दी द्विवेदी मैट्रन, प्रियंका तिवारी (स्टाफ नर्स O.T इन्चार्ज) ज्योति किरण (स्टाफ नर्स), नीलम्, सरोज यादव, सरिता जैसवार, स्टाफ नर्स वरिष्ठ प्रयोगशाला टेक्निशियन अखिलेश त्रिपाठी शिवमुनी फार्मासिस्ट अनिल, अरबिन्द चीफ फार्मासिस्ट ओम प्रकाश यादव, प्राईम सुपरवाइजर अनुराग सिंह, कार्यालय वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप सिंह एवं कनिष्ठ सहायक जावेद अख्तर, पवन कुमार इलेक्ट्रिशियन उपस्थित रहें।