लखनऊ :
बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी,बच्चे हुए घायल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी इलाके मे सोमवार दोपहर बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आदर्श सरस्वती जूनियर हाईस्कूल की है वैन,बिना लाइसेंस ड्राइवर चला रहा था स्कूल वैन,स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना बीकेटी क्षेत्र विकामऊ अंडर पास किसान पथ के पास एक स्कूल वैन के अनियंत्रित होकर पलट गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि स्कूल वैन में कुल 09 बच्चे सवार थे। जिनमें से 03 बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार (साधारण चोटें थी) के बाद 03 बच्चों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया, तथा उनकी स्थिति परिजनों द्वारा सामान्य बताई जा रही है, सभी बच्चे सुरक्षित हैं उक्त घटना के बारे में जानकारी की गयी तो प्रथम दृष्टया जानकारी हुई कि मिनी वैन सं0- UP32HC1626 जो कि आदर्श सरस्वती जुनियर हाईस्कूल महीपतपुर चंद्रिकादेवी रोड बीकेटी लखनऊ में 3_4 महीने से अटैच है जो बच्चों को ले जाती है । स्कूल की छुट्टी के बाद वैन से घर जा रहे थे जैसे ही वैन बीकामऊ अंडर पास किसान पथ से बीकामऊ गांव की ओर बढ़ी कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । प्रारम्भिक जांच में वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ना दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
