सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

गोण्डा- टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले समस्त मान्यता प्राप्त संघ उप्र टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के बैनर तले टेट का काली पट्टी बांधकर किया विरोध

शेयर करें:
गोण्डा- सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई, 2011 से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे प्रदेश एवं देश के शिक्षकों में रोष व्याप्त है एवं आन्दोलनरत हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठन अपने-अपने बैनर तले अलग-अलग आन्दोलन कर रहे थे, परन्तु 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के चारों मान्यता प्राप्त संगठनों की एक बैठक शिक्षक भवन, लखनऊ पर आहूत की गयी। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ऑनलाईन बैठक में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने प्रस्ताव रखा कि टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों को एकजुट होकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आन्दोलन करना चाहिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा एवं महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने योगेश त्यागी के प्रस्ताव का समर्थन किया तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने फोन पर उक्त प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की। सर्वसम्मति से निम्नलिखित आन्दोलन की घोषणा की गयी।
1. -22 फरवरी, 2026 को अपराहन 2 बजे से 4 बजे तक एक्स/ट्वीटर पर हैशटैग अभियान संचालित किया जायेगा।
2-23 फरवरी, 2026 से 25 फरवरी, 2026 तक विरोध स्वरूप सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
3-26 फरवरी, 2026 को अपराहन 1 बजे से 4 बजे तक सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देकर बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।
4-मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करके भारत सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा।
बैठक में संजय सिंह, शिवशंकर पाण्डेय, राधेरमण त्रिपाठी, अनन्त कुमार, पंकज अवस्थी, प्रमोद गौतम, डा. प्रभाकांत मिश्रा, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती राधा प्रजापति, अमृतलाल, अक्षत पाण्डेय शामिल हुए। लिए गये निर्णय के तहत आन्दोलन के दूसरे चरण में प्रदेश के समस्त जनपद सहित आज विकास खण्ड परसपुर सहित पूरे जनपद के शिक्षिक शिक्षिका बांये हाथ पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन प्रारम्भ किया गया। यह जानकारी इन्द्रप्रताप सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखण्ड परसपुर एंव जिला उपाध्यक्ष जनपद गोण्डा ने दी है।