लखनऊ :
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,5 की मौत,एक दर्जन यात्री घायल।।
●भीषण दुर्घटना से मचा हड़कंप राहत वचाव जारी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र हसनापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर सोमवार दोपहर बाद यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलट जाने से एक भीषण सड़क हादसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल सीएचसी गोसाईगंज पहुचवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। दोनों अफसर पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ घायलों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।इस घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद थाना गोसाईगंज क्षेत्र पूर्वांचल एक्प्रेस वे पर यात्रियों से भरी तेजरफ्तार डबल डेकर बस अचानक पलट गई। हादसे में घायल यात्रियों मे चीख पुकार मच गई और देखते देखते एक्प्रेस वे पर अफरा तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस समेत एक्प्रेस वे राहत बचाव दस्ता मौके पर पहुचकर रेस्क्यू अपरेशन शुरु कर राहत बचाव मे जुट गया । घायलो को आनन फानन मे नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया। सूचना पाकर आलाधिकारी मौके पर पहुचे हादसे की छानबीन शुरु कर दी। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। और हादसे की शिकार हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को उठाकर टोल प्लाजा ले जाया गया। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुला लिया गया है। गंभीर घायलों का SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है।।
पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर हुयी बस दुर्घटना के सम्बंध में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल की बाईट।।
