सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

लखनऊ : पेशावर दो चोर गिरफ्तार,18 लाख का चोरी का माल बरामद।||Lucknow: Two thieves arrested in Peshawar; stolen goods worth Rs 18 lakh recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पेशावर दो चोर गिरफ्तार,18 लाख का चोरी का माल बरामद।
सब्जी बेचने के बहाने दिन मे करते थे रेकी।
दो टूक : लखनऊ के थाना मडियांव क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 लाख रुपये कीमत के आभूषण एवं लगभग 100 ग्राम पीली धातु व लगभग 01 कि0ग्रा0 सफेद धातु के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त TVS राइडर मोटर साइकिल, 02 मोबाइल फोन व ₹8,800/- नगद बरामद किया। गिरफ्तार बन्द मकानों की रेकी कर ताला,खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पकड़े दोनों एक पेशावर बदमाश है पूर्व मे भी कई थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट मे जेल जा चुके है।
विस्तार
ADC नार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि
थाना मड़ियांव क्षेत्र में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं कारित किये जाने के संबंध में-(1) दिनांक 07.12.2025 को सतीष गुप्ता पुत्र मिठाई लाल गुप्ता निवासी प्रीतिनगर अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
वहीं दिनांक 16.02.2026 को एक अन्य पीड़िता द्वारा घर की खिड़की व लॉकर तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी किये जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 074/26 धारा 331(4)/305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार की मड़ियांव पुल के नीचे से लाल रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल संख्या UP32RA1782 सहित दो संदिग्धो को हिरासत मे लेकर पूछताछ एवं जमा तलाशी ली गई। एक नाम सोनू वर्मा उर्फ बोगा पुत्र स्व० रूपचंद्र निवासी हालपता किराये का मकान, टीले वाली मस्जिद के पास अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ मूलपता- गणरुआ पुरवा थाना सदर कोतवाली जनपद खीरी उम्र 42 वर्ष तथा दूसरे का नाम सुन्दर लाल गुप्ता पुत्र स्व० बाबूलाल निवासी सेमरा गौढी अजीजनगर थाना मड़ियांव लखनऊ मूलपता- सुल्तानपुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ का रहने वाला बताया। चोरी की घटनाएं स्वीकार की गयीं। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से करीब 100 ग्राम पीली धातु के आभुषण तथा 01 कि0ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुआ। बरामद उपरोक्त के माल के सम्बन्ध में जनपद लखनऊ के अलग अलग थानों पर कई अभियोग पंजीकृत होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा एक अज्ञात वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी धारा 38 बीएनएसएस के प्रावधानों का पालन करते हुए दिनांक 23.01.26 समय करीब 02.40 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।
●दिन मे सब्जी की दुकान रात मे चोरी।
इस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सोनू और सुन्दर लाल दोनो दिन मे फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते है इसी दौरान बंद पड़े मकानों की रेकी भी कर लेते है ऐसे घरों को चिन्हित करते थे जहां परिवार के सदस्य बाहर गये हों। रात्रि में मौका देखकर ताला व खिड़की तोड़कर घर में घुसकर कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान स्थानीय सर्राफा बाजार में बेचकर धनराशि को आपसी बंटवारे के बाद व्यक्तिगत खर्च व शौक पूरे करने में इस्तेमाल करते थे।
दोनो एक पेशावर किस्म के अपराधी हैं एवं पूर्व में चोरी, शस्त्र अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुके है। दोनो के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले राजधानी के एक से अधिक थानो मे दर्ज है।