मऊ :
जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना,माताओं को किया सम्मानित।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिला अस्पताल में मिशन शक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा नवजात जन्मी 14 बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई। मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, जननी सुरक्षा केंद्र, दवाओं, जच्चा बच्चा आदि को जानकारी दी। सभी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को कैसे नवजात शिशु का व अपना प्रसव के बाद ध्यान रखना है।बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने के लिए बताया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सभी को प्रतिज्ञा दिलाई गई। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना के पम्पलेट वितरित किये गये। महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना। दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय व श्रीमती तृप्ति राय, शहबाज़ अली, हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
