सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

मऊ :टेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत।||Mau:A woman died a tragic death after being hit by a truck.||

शेयर करें:
मऊ :
टेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत। महिला अपने पति के साथ दवा लेकर घर जा रही थी। टेलर डाईबर गाड़ी छोड़कर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी अवधेश सिंह अपने पति प्रभावती सिंह को मऊ से दवा दिलाकर अपने घर बाइक से जा रहें थे।वह अभी जैसे ही सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक से अनियंत्रित होकर पत्नी बीच सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही टेलर ने प्रभावती सिंह को रौंद दिया। जिसमें घटना स्थल पर ही प्रभावित सिंह की मौत हो गई।शव को बड़ी मुश्किल से जेसीबी के सहारे टेलर के निचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के दो बेटे संजय सिंह,व राजीव सिंह है दोनों बेटे दरोगा पद पर तैनात है। वहीं परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।