शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

मऊ :प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सत्यापन के सम्बन्ध को लेकर हुई बैठक।||Mau:A meeting was held regarding the verification of the Prime Minister's Housing Scheme (Urban).||

शेयर करें:
मऊ :
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सत्यापन के सम्बन्ध को लेकर हुई बैठक।।
●समय सीमा के अंदर सत्यापन कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ अपर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत संचालित सत्यापन कार्यों की समीक्षा हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी  सत्यप्रिय सिंह ने पात्र लाभार्थियों के चयन, स्थलीय सत्यापन, प्रगति रिपोर्ट की ऑनलाइन फीडिंग तथा समयबद्ध कार्य पूर्ण होने की प्रगति के बारे में समस्त अधिशासी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों के चयन, उनका स्थलीय सत्यापन सहित ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के के भी निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस दौरान समस्त नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।