मऊ :
मछुआरों के जाल में मछली की जगह पर जाल में बाइक फंसी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन के रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव स्थित एक पोखरी में सोमवार कि शाम तीन बजे मछली मारने के दौरान एक लावारिश बाइक मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुचना पर मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने पोखरी से बाइक को बाहर निकाला। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव स्थित बेलमवा पोखरी में मल्लाह मछली मार रहे थे। इसी दौरान जाल में एक बाइक फंस गई। बाइक फंसने की बात मालुम होते ही मछुवारे पोखरी में जाल छोड़ कर बाहर निकल गये।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने कुछ लोगों कि सहायता से बाइक को पोखरी से बाहर निकाला। पुलिस ने किसी अनहोनी का अंदेशा व्यक्त करते हुए पोखरी के अंदर कुछ व्यक्तियों को उतार कर बारीकी से जांच पड़ताल किया। लेकिन कुछ और नहीं मिला।
रामपुर पुलिस बाइक को लेकर थाना चली गई। पोखरी में बाइक मिलने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
