सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर :शीतला माता मंदिर में श्रद्धा भक्त विश्वास की जुटी भीड़ की आरती।।||Ambedkar Nagar:Aarti is performed by a crowd of devotees gathered at the Shitala Mata Temple.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
शीतला माता मंदिर में श्रद्धा भक्त विश्वास की जुटी भीड़ की आरती।। 
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक :  अंबेडकरनगर के जलालपुर श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत रंग देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती एवं शिव-पार्वती के प्रतीकात्मक विवाह ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना दिया।
प्रसिद्ध भक्त नीरज जलालपुरी के निर्देशन में आयोजित इस विशेष आरती में भगवान शिव व माता पार्वती का दिव्य श्रृंगार किया गया। यह मनमोहक श्रृंगार दिशांत गुप्ता ने अपनी कलात्मकता से साकार किया, जिसे निहारने के लिए श्रद्धालुओं की निगाहें ठहर सी गईं। कई सौ भक्तों ने इस आरती में शामिल होकर भगवान शंकर का गुणगान किया और भक्ति रस में सराबोर हो गए। आरती के दौरान आशीष जैन, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर, सौरभ सैनी, ऋतिक अग्रवाल, शुभम बरनवाल, सोनू खेतान,गोविन्द निषाद,राज विश्वकर्मा के मधुर स्वरों में मंत्रोच्चारण हुआ। उनकी सुरीली आवाज में गूंजते वैदिक मंत्रों और भजनों ने पूरे मंदिर परिसर को शिवमय बना दिया। भक्तों ने झूम-झूमकर भजनों में भगवान शंकर का स्मरण किया और भक्ति गीतों की धुन पर मंत्रमुग्ध होकर नृत्य भी किया। माँ शीतला के इस पावन धाम में भोलेनाथ की कृपा से सभी का मन आनंदित हो गया।  श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बनता था, जिसने इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया।