शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

लखनऊ :प्यार के जाल मे फंसा कर यौवन शोषण का आरोपी लव जेहादी गिरफ्तार।||Lucknow:Love Jihadi arrested for exploiting youth by trapping them in the web of love.||

शेयर करें:
लखनऊ :
प्यार के जाल मे फंसा कर यौवन शोषण का आरोपी लव जेहादी गिरफ्तार।
धर्म परिवर्तन न करने पर शादी से किया इन्कार।
दो टूक : लखनऊ के थाना-ठाकुरगंज क्षेत्र मे शादी का झाँसा देकर यौवन शोषण करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी लव जेहादी को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने धर्म परिवर्तन नही किया तो आरोपी युवक ने शादी से इन्कार दिया। पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार :
थाना ठाकुरगंज इस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के मुताबिक स्थानीय थाना ठाकुरगंज पर पीडिता ने बीते गुरुवार 26 फरवरी को तहरीरी सूचना दी कि शादी का झाँसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध  बनाकर यौवन शोषण किया। शादी करने के लिए दबाव बनाने पर गाली गलौज करते हुए शादी करने से मना कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी तथा कहा कि तुम धर्म बदल लोगी तभी शादी करुंगा। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना हाजा पर मु0अ0सं0-0112/2026 धारा-69/316(2)/115(2)/ 352/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी शादाब अन्सारी पुत्र स्व0 मो0 इकबाल निवासी-सुंदर नगर नियर प्रताप ट्रेडर्स न्यू हैदरगंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरान्त पंजीकृत अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय लखनऊ के समक्ष पेश किया गया । जिसको मा0 न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार गोसाईगंज लखनऊ में दाखिल किया गया । 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान,
उ0नि0 नीरज सिंह प्रभारी चौकी,सिपाही दान बहादुर थाना ठाकुरगंज लखनऊ।