लखनऊ :
करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।
●बिजली विभाग की लापरवाही, कितनो की लेगी जान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कल्याणपुर इलाके में शनिवार देर रात लगभग 2 बजे जगरानी अस्पताल के पास रिंग रोड पर बिजली ठीक करने खम्भे पर चढ़े संविदा लाइनमैन
परशुराम की करंट लगने से मौत हो गई। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि बिना शटडाउन किए 33 केवी लाइन पर कार्य करने के लिए पोल पर चढ़ाया गया था। इसी लापरवाही के कारण लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने स्थानीय थाने लिखित तहरीर देते हुए बिजली के जिम्मेदारो पर लपरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई करते.हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सैरपुर क्षेत्र
तरहिया गॉव निवासी परशुराम पुत्र हनुमान
भेंड़हापुर कल्याणपुर 33 केवी पावर हाउस में लगभग 20 साल से सविंदा कर्मी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की देर रात
जगरानी अस्पताल मुख्य मार्ग पर 33 केवी विद्युत पोल पर मरम्मत कार्य कर रहे थे अचानक करंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन पहुचे खीच पुकार मच गई, काफी देर तक बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुचा।
साथ में काम करने वाले कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वे अधिकारी धीरज (TG-2) के आदेश पर लाइन जोड़ने आए थे। जैसे लाइनमैन परशुराम ने सीढ़ी लगाई, उन्हें जोरदार करंट लगा और वे नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों का आरोप है कि हादसा होते ही जिम्मेदार लोग शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और साथी कर्मचारियों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया। मृतक के भतीजे दुर्गेश ने बताया कि रात 2 बजे हादसा हुआ, लेकिन घंटों तक विभाग का कोई भी बड़ा अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। बाद में गुडंबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नवीन चंद्र प्रकाश सुप्रिटेंड एनिजीनियर ने बताया 33 केवी पर काम हो रहा था, तभी मौके पर टीम के साथ 2 बजे के आसपास काम करने के लिए गए थे। अचानक से करंट लगने से मौत हो गई, काम करने के दौरान इंदिरा नगर से शट डाउन लिया गया था। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुनीत राय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है। वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश में विद्युत दुर्घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी चिंताजनक है।
पुलिस के अनुसार मोहन पुत्र स्व0 हनुमान निवासी ग्राम तरहिया, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ द्वारा दी गई सूचना के अनुसार उनके भाई परशुराम रावत (उम्र लगभग 45 वर्ष) जो कल्याणपुर-गुडंबा क्षेत्र में विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे दिनांक 27/28.02.2026 की रात्रि लगभग 01.30 बजे जगरानी अस्पताल मुख्य मार्ग पर विद्युत पोल पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। मरम्मत कार्य के दौरान अचानक से उन्हें बिजली का करंट लग गया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना गुडंबा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। विधिक कार्यवाही के तहत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतक लाइनमैन चार भाइयों थे तथा उनके परिवार में तीन पुत्रियां एवं एक बेटा हैं। घटना स्थल पर शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है तथा किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
इस पहले एक और लाईनमैन करंट झुलसा, चल रहा इलाज।
लखनऊ में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सआदतगंज के नूरबाड़ी ओल्ड पावर हाउस पर कार्यरत संविदा कर्मचारी कल्लू करंट से झुलस गया। वह उपभोक्ताओं की शिकायत पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम करने गया था। झुलसे कर्मी को सहकर्मियों ने आनन फानन मे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार हो रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है
